झारखंड प्रदेश कांग्रेस में घमासान शुरु,10 विधायक दिल्ली रवाना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस में घमासान शुरु,10 विधायक दिल्ली रवाना
रांची: चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी विधायक दिल्ली रवाना हो गये। यह सभी विधायक दिल्ली में आलाकमान से मिलकर अपनी बात रखेंगे। मालुम हो कि 16 फरवरी को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के सभी पुराने विधायकों को ही मंत्री बनाया गया जिससे कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हो गए। उनका कहना है कि जबतक सभी कांग्रेस मंत्रियों को इस्तीफा नही दिलवा दिया जाता है हम मामने वाले नही हैं। नये विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई, इससे सभी कांग्रेसी विधायकों को रोष है। इससे पहले सभी विधायकों ने रासो होटल में बैठक की जिसमे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, बरही विधायक उमा शंकर अकेला, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप चक्रधरपुर विधायक सोना राम सिंकू, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद होटल में मौजूद रहीं। इसके बाद सभी विधायक दिल्ली रवाना हो गए।





