जेपी नड्डा आज दोपहर आगरा में अनुसूचित जाति महासम्मेलन को संबोधित करेंगे
नई
दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (गुरुवार) दोपहर सारी दुनिया में ताज नगरी के नाम से
मशहूर उत्तर प्रदेश के आगरा में अनुसूचित जाति महासम्मेलन को संबोधित
करेंगे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगरा कार्यक्रम
को साझा किया है।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, भारतीय जनता
पार्टी अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में यह सम्मेलन कोठी मीना बाजार में
शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपराह्न 12ः25 बजे
सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।





