मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ताओं से राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपी नड्डा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ताओं से राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रव्यापी 'सक्रिय सदस्यता अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो जारी करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सक्रिय सदस्यता अभियान' के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा व कोटिश: कार्यकर्ताओं को 'विकसित भारत' निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा करने के अवसर प्रदान करेगा। जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्य के रूप में अभियान का हिस्सा बनने और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें