मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

विनेश फोगाट के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार को बताया निंदनीय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मुद्दे को

लेकर गुरुवार को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस पर हंगामा

किया। इस पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने संसद में विपक्ष के व्यवहार को

निंदनीय बताते हुए संसदीय मर्यादा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि

भारतीय खेल को आगे बढ़ाने के साथ ही देशभर में लोग भावात्मक तरीके से

जुड़कर विनेश फोगाट के साथ खड़े हैं। जिन जगहों पर इस मुद्दे की अपील की जा

सकती थी, प्रधानमंत्री के निर्देश पर वहां-वहां अपील की गई है। लेकिन आज

इस मुद्दे पर विपक्ष ने जिस तरह से सभापति के साथ दुर्व्यवहार किया, वो सच

में निंदनीय है।

जेपी नड्डा ने कहा कि इस संपूर्ण घटनाक्रम को पक्ष

और विपक्ष में बांटने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस भी प्लेटफॉर्म पर

समस्याओं के निवारण का प्रयास होना चाहिए भारत सरकार, खेल मंत्रालय और

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। दुर्भाग्य की बात है कि

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष विषयहीन हो चुका है। भावनाओं को

सीमित रखना, अपने विवेक से काम करना समय की आवश्यकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें