मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का टीएमसी पर हमला, नड्डा ने कहा-पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में एक युवा जोड़े की बेरहमी से की गई पिटाई पर राज्य की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला किया है। भाजपा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है। इस बारे में सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।नड्डा ने कहा , ''पश्चिम बंगाल से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जो उन क्रूरताओं की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद हैं। सबसे दुखद बात यह है कि तृणमूल के कार्यकर्ता और विधायक इस घटना को न्यायोचित ठहरा रहे हैं। चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।''उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल से रविवार को एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक जोड़े को बीच सड़क पर सरेआम सभी के सामने बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। इस खौफनाक वीडियो में वहां मौजूद लोग चुपचाप तमाशबीन हैं। यह घटना कथित तौर पर उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में वीकएंड के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अवैध संबंध के आरोप में युवक और युवती दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। बंगाल पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें