मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

वज़ीरपुर और आजादपुर मंडी क्षेत्र से 66 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला की विदेशी सेल ने वज़ीरपुर और आजादपुर मंडी क्षेत्र में 66 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह 11 परिवारों में विभाजित थे जो दिल्ली में बिना वैध दस्तावेज़ के रह रहे थे। यह कार्रवाई लगातार की गई गुप्त निगरानी और सूचनाओं के आधार पर की गई विशेष छापेमारी का हिस्सा है।इस अभियान की शुरुआत अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान और गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई थी।उत्तर पश्चिमी जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की 11 बांग्लादेशी परिवार दिल्ली के वज़ीरपुर जे जे कॉलोनी और आजादपुर मंडी क्षेत्र में रह रहे हैं। ये परिवार हरियाणा के गांव टैइन, नूह (पूर्व में मेवात) के ईंट भट्ठों में मजदूरी करते थे। पुलिस की सख्ती और मीडिया रिपोर्ट्स के कारण ये परिवार हरियाणा से दिल्ली आकर घने आबादी वाले इलाकों में छिपकर रहने लगे थे। उन्होंने अपने समूह को दो भागों में बांटकर अलग-अलग जगह बसना चुना था ताकि पकड़ से बच सकें।टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर घर-घर छानबीन, सड़क गश्त और स्थानीय दुकानदारों व फल वालों से पूछताछ की। विशेष रूप से किराना दुकानों और बच्चों से जुड़ी वस्तुओं जैसे दूध की खरीदारी पर ध्यान दिया गया। जिससे परिवारों की उपस्थिति का पता चला।डीसीपी के अनुसारभारत नगर, आजादपुर मंडी और महेन्द्रा पार्क के इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान 35 अवैध बांग्लादेशी नागरिक वज़ीरपुर जे जे कॉलोनी से और 31 आजादपुर मंडी इलाके से पकड़े गए। कुल 66 लोग जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोग अपने मोबाइल फोन और बांग्लादेशी पहचान पत्र छिपाकर रखते थे ताकि मोबाइल ट्रैकिंग और पहचान से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें