मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाकुंभ की बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाकुंभ की बधाई दी

नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की आज शुरुआत हो गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, '' पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर पवित्र स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ हमारी पुरातन सांस्कृतिक विरासत को आदिकाल से चलायमान बनाए हुए है। यह महापर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण करे।''उन्होंने लिखा, ''असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र तथा महान सनातन संस्कृति के अभ्युदय के प्रतीक महाकुंभ पर्व में सहभागी सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं सभी संतों को कोटिश: प्रणाम करता हूं।'' इस मौके पर नड्डा ने सभी देशवासियों को उमंग एवं हर्षोल्लास के पावन पर्व 'लोहड़ी' की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं ख़ुशहाली लेकर आए।उल्लेखनीय है कि महाकुंभ करीब डेढ़ माह तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रयागराज आने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस किया गया है। स्पेशल गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। सुबह 9.30 बजे तक ही करीब 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें