मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में करेंगे 'सुशासन महोत्सव 2024' का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 09 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय

अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (शुक्रवार) शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजधानी के

आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय 'सुशासन महोत्सव 2024' का उद्घाटन

करेंगे। यह जानकारी (संक्षिप्त और सचित्र) भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर

साझा की है। 'सुशासन महोत्सव 2024' का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने

किया है।

इस संबंध में 'सुशासन महोत्सव 2024' के आधिकारिक

मीडिया पार्टनर टीवी 9 भारत वर्ष के अनुसार, इस आयोजन में पिछले दस साल की

मोदी सरकार के कार्यकाल के सुशासन को खासतौर पर रेखांकित किया जाएगा।

महोत्सव का मकसद मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों के विकास

कार्यों और सुशासन के प्रमुख बिंदुओं को देश के सामने रखना है। चैरिटेबल

ट्रस्ट रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इस महोत्सव में केंद्रीयमंत्री,

भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेता हिस्सा

लेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र

फड़णवीस, केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री मनसुख

मांडविया, केंद्रीयमंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल

मनोज सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी

सूर्या शामिल हैं।

इस महोत्सव के आधिकारिक मीडिया पार्टनर

के अनुसार, नौ फरवरी को पहले दिन महोत्सव शाम लगभग चार बजे शुरू होगा। यह

कई सत्रों में रात 8ः30 बजे पूरी होगा। हर सत्र आधे घंटे का होगा। उद्घाटन

सत्र में जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के

उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, और पूनावाला फिनकॉप के प्रबंध निदेशक अभय

भूतड़ा प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।

अगले दिन शनिवार को

सुशासन महोत्सव सुबह 10ः30 बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह

10ः30 बजे से 11ः15 तक के सत्र में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम

और 11.15 बजे से दोपहर 12.15 तक के सत्र में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

मनोज सिन्हा विचार रखेंगे। 12ः15 से एक बजे तक का सत्र विभिन्न स्टॉल्स के

बीच आइडिया के आदान प्रदान के लिए रखा गया है। इसके बाद के सत्रों में

तेमजेन इमना ओमान्ग, विनय सहस्रबुद्धे, योगी आदित्यनाथ और ज्योतिरादित्य

सिंधिया मुख्य रूप से जुड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें