मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

नागरिकों को साक्ष्य आधारित जानकारी के माध्यम से विभिन्न खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर सशक्त बनाना महत्वपूर्णः जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण

(एफएसएसएआई) मुख्यालय में अपनी पहली समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि

उपभोक्ताओं और नागरिकों को साक्ष्य आधारित जानकारी के माध्यम से विभिन्न

खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों की

भलाई को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को

रेखांकित किया।उन्होंने एफएसएसएआई से उपभोक्ताओं, उद्योग और हितधारकों को न

केवल नियामक मुद्दों पर बल्कि स्वस्थ खाने की आदतों को विकसित करने के लिए

व्यवहार परिवर्तन पर संवेदनशील बनाने का आग्रह किया।

जेपी नड्डा

ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में, विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आहार

संबंधी आदतें और प्राथमिकताएं होती हैं। उनके व्यवहार के बारे में अपनी

समझ का विस्तार करते हुए इन विविधताओं के अनुरूप अपनी नीतियां बनानी चाहिए।

नड्डा ने बाजरा और कोडेक्स मानकों जैसे क्षेत्रों में एफएसएसएआई के

नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को प्रशिक्षित और

सुसज्जित करने की उनकी पहल की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि

उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर केंद्रीय

स्वास्थ्य मंत्री को एफएसएसएआई के सीईओ जी. कमला वर्धन राव ने एफएसएसएआई

द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी।केंद्रीय स्वास्थ्य

मंत्री ने एफएसएसएआई परिसर में आम का पौधा लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें