मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

वायनाड में हुए भूस्खलन पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से बचाव प्रयासों में मदद करने का किया अनुरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केरल के वायनाड के पहाड़ी इलाकों में भारी

बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत की खबर है

और हजारों लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय

अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर

संकट में फंसे हुए लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

जे पी

नड्डा ने ‘ एक्स’ पर अपने संदेश में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे केरल के

वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से अत्यंत दुःखी हैं। उन परिवारों के

प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर शोक संतप्त

परिवारों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने

कहा कि केरल भाजपा अध्यक्ष और वायनाड से भाजपा उम्मीदवार रहे सुरेन्द्रन

घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने केरल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं

से दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव प्रयासों में सहायता करने और संकट में

फंसे लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें