मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 सितम्बर काे आयेंगे बिहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 सितम्बर काे आयेंगे बिहार

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 सितम्बर काे बिहार आ रहे है। पटना के पार्टी कार्यालय में वे सांसदाें, विधायकाें एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।मीडिया विभाग के संयाेजक दानिश इकबाल ने मंगलवार काे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर राज्य में सदस्यता अभियान काे लेकर जा रहे है एवं बैठक कर रहे है। इसी क्रम में 28 सितम्बर काे वे बिहार आ रहे है। बिहार आने के बाद वे सीधे पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगे, जहां विधायकाें, सांसदाें एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सदस्यता अभियान पर मंथन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन से चार घंटे पटना में रहेंगे।भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार भाजपा की तरफ से दावा किया गया है कि अब तक सिर्फ फॉर्म भरकर 13 लाख से अधिक भाजपा के सदस्य बने हैं। वहीं, मिस्डकॉल से सदस्य बनने वालों की संख्या बहुत अधिक है। 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें