मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के 5 चिराग बुझे, ट्रक ने बस-पिकअप को रौंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के 5 चिराग बुझे, ट्रक ने बस-पिकअप को रौंदा

सासाराम । रोहतास जिले में सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, पिकअप और बस में सवार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे जब सभी लोग अपने गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और पिकअप से उतर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने बस, पिकअप और ट्रक को जब्त कर लिया है।दिनारा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें