मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

सनातन धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं : शांडिल्य महाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सनातन धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं : शांडिल्य महाराज

--सनातन धर्म पर हो रहे कुठाराघात पर आक्रोश --जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज के नेतृत्व में निकली यात्राप्रयागराज। सनातन धर्म पर लगातार हो रहे कुठाराघात को रोकने और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज के सानिध्य में सनातन यात्रा आज श्रृंगवेरपुर से निकाली गई। सनातन धर्म का विरोध करने वालों को कठोर शब्दों में चेतावनी दी गयी।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि-अनादि काल से चला आ रहा है, जो चलता रहेगा। लेकिन विरोध करने वाले कहीं ठहरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ जो भी गलत बयानबाजी और विरोध करेगा उसके खिलाफ संत समाज सड़क पर उतरकर व्यापक स्तर पर विरोध करेगा।सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के निमित्त मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और निषाद राज गुह्य की मिलन स्थली पौराणिक श्रृंगवेरपुर से सृष्टि निर्माण स्थली दशाश्वमेध घाट तक सनातन यात्रा निकाल कर सनातनियों के धर्म की रक्षा के लिए आह्वाहन किया गया। वैष्णव आश्रम श्री निकेतन श्रृंगवेरपुर में श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज के सानिध्य में निकाली गई सनातन यात्रा में हजारों सनातनी शामिल हुए। वैदिक मन्त्रोंचार के साथ यह यात्रा श्रृंगवेरपुर आश्रम कठुआ पुल से शुरू हुई उसके पश्चात् श्रृंगवेरपुर राम घाट पहुंच कर विधिवत गंगा पूजन कर यात्रा प्रारम्भ की गई।नवाबगंज टोल से होते हुए यात्रा दशाश्वमेध घाट, दारागंज पर वैदिक रीति से गंगा पूजन कर ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित दशाश्वमेध महादेव का जलाभिषेक किया गया। सनातन यात्रा का रास्ते में जगह - जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। विश्व में सनातन की पताका हमेशा ऊंची रहे, ऐसी कामना महादेव से की गई।यात्रा संयोजक डॉ शिव पूजन मिश्रा ने बताया कि मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या और चित्रकूट के लिए भी सनातन यात्रा शीघ्र निकाली जाएगी। इस यात्रा में स्वामी विमलदेव महाराज, समाजसेवी अखिलेश तिवारी, कथावाचक राजेश्वर महाराज, कुलदीप नारायण तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, भुनेश्वरा नन्द, लावलेषा नन्द, बचाऊ सहित बड़ी संख्या में बटुक ब्राह्मण और सनातनी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर