पत्रकार पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर,। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर टीम ने
बुधवार को कार्रवाई करते हुए मारवाड़ पत्रिका जालोर के पत्रकार मुकेश कुमार
सुन्देशा को परिवादी से पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया
है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि
प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को परिवादी ने शिकायत दी कि
सरकारी कार्य में दलाली कर कमाई करवाने एवं अखबार में खबरें नहीं छापने की
एवज में जालोर का पत्रकार मुकेश कुमार सुन्देशा पचास हजार रुपये की रिश्वत
राशि मांग रहा है। जिस पर एसीबी जालोर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पत्रकार
मुकेश कुमार सुन्देशा को पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार
किया है।





