मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रह्लाद जोशी ने खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को उपभोक्ता मामले,

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

लिया। राज्य मंत्री के तौर पर निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया और बी. एल. वर्मा

ने भी अपना कार्यभार संभाला लिया है। यह मंत्रालय पहले पीयूष गोयल के पास

था, जो जोशी के कार्यभार संभालने के समय मौजूद थे।

इस मौके

पर कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस मंत्रालय

में उन्हें सेवा करने का महान अवसर मिला है, जो सीधे तौर पर 80 करोड़

भारतीयों की सेवा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के

100 दिन के एजेंडा को लागू करने तथा खाद्य सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत

करने की रहेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा

अधिनियम (एनएफएसए) के तहत खाद्यान्नों की खरीद तथा वितरण के लिए प्रणाली

पहले से ही मौजूद है, उनका प्रयास इसे मजबूत बनाने का होगा। प्रह्लाद जोशी

को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया है। गौरतलब है

कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत पिछली सरकार में उनके पास कोयला, खान और

संसदीय मामलों के विभागों का कार्यभार था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें