मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रह्लाद जोशी ने पीएमएस मोबाइल एप के 4.0 संस्करण को किया लॉन्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । केंद्रीय उपभोक्‍ता खाद्य एवं सार्वजनिक

वितरण मामलों के मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी ने गुरुवार को मूल्य निगरानी

प्रणाली (पीएमएस) मोबाइल एप के 4.0 संस्करण को लॉन्च किया। इस एप के जरिए

अब कुल 38 वस्तुओं के मूल्य की निगरानी की जाएगी।

प्रह्लाद जोशी ने

यहां मूल्य निगरानी प्रणाली मोबाइल एप के 4.0 संस्करण को लॉन्च करते हुए

कहा कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक अगस्त, 2024 से मूल्य

निगरानी के तहत 16 अतिरिक्त वस्तुओं को शामिल किया है। जोशी ने बताया कि

पहले दैनिक मूल्यों की निगरानी के तहत 22 वस्तुओं को इसमें शामिल किया गया

था, जो बढ़कर अब 38 हो जाएंगी।

उपभोक्‍ता मामलों का विभाग 34

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 550 केंद्रों से दैनिक कीमतों की

निगरानी कर रहा है। इस एप के जरिए जोड़ी गईं नए 16 वस्तुओं में बाजरा,

ज्वार, रागी, सूजी (गेहूं), मैदा (गेहूं), बेसन, घी, मक्खन, बैंगन, अंडा,

काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और केला को शामिल है।

गौरतलब

है कि विभाग द्वारा निगरानी किए गए मूल्य डेटा सरकार, आरबीआई और

विश्लेषकों को सीपीआई मुद्रास्फीति के बारे में नीतिगत निर्णय के लिए

अग्रिम इनपुट प्रदान करते हैं। इन 38 वस्तुओं का कुल सीपीआई भार में लगभग

31 फीसदी हिस्सा है, जबकि 22 वस्तुओं का सीपीआई भार 26.5 फीसदी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें