मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिकअप पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के खेप को बरामद किया।गुप्त सूचना पर पुलिस ने जोकीहाट से गुजरने वाले सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की।जिस क्रम में पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मामले में पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट थाना क्षेत्र होते हुए सड़क मार्ग से बिहार में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। प्राप्त सूचना के आलोक में जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग शुरू कर दिया गया।वाहन चेकिंग के क्रम में ही देर संध्या एक पिकअप वाहन से 642 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। बरामद शराब एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त करते हुए पुलिस ने दो शराब तस्कर मो.जुनैद पिता मो. यूनुस और गोल्डेन मालदार पिता स्व. कालीचरण मालदार को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद शराब के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें