मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जोगबनी से टुंडला महाकुंभ के लिए मिली स्पेशल ट्रेन,एमपी ने पीएम और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोगबनी से टुंडला महाकुंभ के लिए मिली स्पेशल ट्रेन,एमपी ने पीएम और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

अररिया। जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और लगातार इस ट्रेन में तोड़फोड़ को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने महाकुंभ के लिए एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के द्वारा जोगबनी-टुंडला-जोगबनी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।05718 जोगबनी-टुंडला शुक्रवार को 18:40 में जोगबनी से खुलेगी और फारबिसगंज,अररिया,अररिया कोर्ट,पूर्णिया,कटिहार,नवगछिया,खगड़िया,बेगूसराय,पाटलिपुत्र,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,मिर्जापुर,प्रयागराज,फतेहपुर,गोविंदपुरी,इटावा होते हुए शनिवार को टुंडला 19:00 बजे पहुंचेगी।फिर यही ट्रेन 05717 टुंडला से रविवार को 21:40 में खुलकर जोगबनी मंगलवार को 2:20 मिनट में पहुंचेगी।22 आईसीएफ कोच वाले इस ट्रेन का परिचालन महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए परिचालित की गई है।ट्रेन का परिचालन केवल एक फेरे के लिए है।अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लगातार महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन की मांग हो रही थी।जोगबनी कटिहार से चलने वाली अन्य ट्रेनों पर भीड़ का काफी अत्यधिक दबाव था,जिसको लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर स्पेशल ट्रेन परिचालन करने की मांग की गई थी,जिसके आलोक में रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।सीमांचलवासी समेत नेपाल के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाने वालों को सुविधा होगी।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें