मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के बाद आज से शुरू हुआ जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के बाद आज से शुरू हुआ जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस

अररिया । जोगबनी से सिलीगुड़ी तक जाने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन का परिचालन तीन महीने बाद गुरुवार से शुरू हाे गया।तकनिकी समस्या को लेकर जोगबनी से यह ट्रेन 12 एलएचबी कोच के साथ चली,जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।बार बार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन को कुहासा और अन्य तकनीकी कारणों से नोटिस निकालर रद्द कर दे रहा था। यह ट्रेन 15 नवंबर से लगातार रद्द थी,जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।दरअसल जोगबनी से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाली सीधी एकमात्र यही ट्रेन है।इस ट्रेन से न केवल अररिया,पूर्णिया,कटिहार,किशनगंज जिला के लोगों को सुविधा मिल रही है,बल्कि बड़ी संख्या में नेपाल के यात्री भी इस ट्रेन से यात्रा करते हैं।बावजूद इसके जब से यह ट्रेन चली है,चली कम और रद्द अधिक हुई है।रेलवे से जुड़े संगठन के लोग इस ट्रेन को हमेशा के लिए बंद करने की साजिश के तहत बार बार रद्द करने का कारण मान रहे हैं।करीबन तीन महीने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सीमांचल के यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें