मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जोगबनी पुलिस ने 84.5 ग्राम स्मैक और नगद राशि के साथ युवक को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया । जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के अधार पर नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर में छापेमारी कर 84.5 ग्राम स्मैक और भारतीय और नेपाली नगद राशि के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।24 वर्षीय गिरफ्तार युवक सुधांशु कुमार उर्फ सावन नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 का ही रहने वाला है।स्मैक के अलावे उसके पास से भारतीय 26 हजार 830 रूपये और नेपाली 52 हजार 120 रूपये बरामद किए गए।जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद को गुप्त सूचना मिली थी कि नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर से स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार किया जाता है।सूचना के मुताबिक स्मैक की खरीद बिक्री होने की जानकारी मिली थी,जिसके सत्यापन को लेकर पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मजिस्ट्रेट को लेकर थानाध्यक्ष नेताजी चौक स्थित घर की तलाशी ली तो गिरफ्तार सावन के पेंट में से प्लास्टिक के पैकेट में रखा स्मैक बरामद हुआ।थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दो माह पहले ही जेल से छूटा है।गिरफ्तार आरोपित ने स्मैक के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है।समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें