मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

जोगबनी के अनुराग झा ने नेस्ट परीक्षा 2024 में 30 वां स्थान लाकर पूरे सीमांचल का नाम रोशन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी के अनुराग झा ने नेस्ट परीक्षा 2024 में 30 वां स्थान लाकर अररिया समेत पूरे सीमांचल का नाम रोशन कर दिया है।अनुराग केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत मुम्बई विश्वविद्यालय के परमाणु ऊर्जा विभाग, बुनियादी विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र, में पढ़ेंगे। इस संस्थान में नामांकन के लिए पूरे देशभर से केवल 57 सीट के लिए प्रत्येक वर्ष परीक्षा आयोजित होती है। अब पांच वर्ष की पढ़ाई निशुल्क केंद्र सरकार के सहयोग से होगी।यहां से पढ़ाई समाप्त करने के बाद वैज्ञानिक बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। अनुराग का परिवार एक साधारण परिवार है। मां बेबी झा ,आंगनवाड़ी सेविका और पिता शंभू झा,फुटपाथ के दुकानदार हैं। लेकिन अनुराग के वैज्ञानिक बनने का सपना उसके दिवंगत दादा स्व महाकांत झा ने देखा था और उसे पूरा करने में अनुराग लग गए। अपनी दसवीं तक की पढ़ाई जोगबनी के ही सरस्वती शिशु मंदिर से तथा इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय पूर्णिया से पूरा किया हैं।नेस्ट की परीक्षा आईआईठी-जी एडवांस के समकक्ष और नीट परीक्षा से कठिन माना जाता है। इस परीक्षा की तैयारी में अनुराग के चाचा शिवाजी झा ने उनका मार्गदर्शन किया और भरपूर सहयोग दिया। अनुराग ने सफलता का सूत्र स्वाध्याय और परिवार के सहयोग को बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें