मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के आग्रह पर जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की।उन्होंने लिखा कि उनके आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान की है। शेखावत ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।साथ ही इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेहतर कनेक्टिविटी की नीति के अनुरूप देशभर में रेल सुविधाओं को मजबूत करने और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पश्चिमी राजस्थान के लोगों को रेल यात्रा में अधिक सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें