मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर: लोकदेवता बाबा रामदेव का भव्य मेला शुरू, हजारों श्रद्धालु महा आरती में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ के रूप में प्रसिद्ध बाबा रामदेव (रामसा पीर) मेले का शुभारंभ जोधपुर के मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) के दिन महा आरती के साथ हुआ।

यह मंदिर लोक देवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ की समाधि स्थल पर स्थित है। मेले में हजारों श्रद्धालु महा आरती में शामिल हुए। यह मेला भाद्रपद शुक्ल दशमी तक चलेगा, जिसमें लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

एडिशनल एसपी सुनील के. पवार ने बताया कि मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कालिका टीम को भी लगाया गया है। इस बार बाहर और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु जोधपुर के बजाय सीधे जैसलमेर के रामदेवरा जाएंगे। भाद्रपद दूज और दशमी के दिन सबसे अधिक भीड़ होती है। मेले में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

एसीपी आनंद कुमार ने बताया कि दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। पुलिस व्यवस्था को सेक्टरों में बांटा गया है, ताकि कानून-व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने कहा, "हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।"

बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। इस अवसर पर जोधपुर के मसूरिया और जैसलमेर के रामदेवरा (रूणीचा) में मेले का आयोजन होता है। श्रद्धालु ट्रेन, बस और निजी वाहनों से पहुंचते हैं, लेकिन सबसे अधिक भक्त पैदल यात्रा करते हैं। ये श्रद्धालु मसूरिया पहाड़ी पर बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के बाद जैसलमेर के पोकरण में बाबा की समाधि स्थल पर माथा टेककर अपनी यात्रा पूरी करते हैं। मेले में भक्तों की आस्था और उत्साह चरम पर रहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें