मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

शेखावत के स्वागत में उमड़ा जोधपुर, केंद्रीय मंत्री बोले यह फूल-मालाएं जनता-जनार्दन का आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर, । लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक और लगातार तीसरी बार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद पहली बार रविवार

को केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने गृह जिले

पहुंचे। शेखावत के स्वागत में पूरा जोधपुर उमड़ पड़ा। सैकड़ों समर्थक

उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन से निवास अजीत कॉलोनी तक लेकर आए।

शेखावत

शनिवार रात दिल्ली से जोधपुर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। रविवार सुबह होते

ही विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर शेखावत का स्वागत-सत्कार प्रारंभ हो गया।

पीपाड़, लाडनूं, डीडवाना, मेड़ता रोड आदि रेलवे स्टेशनों पर समर्थकों और

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लाद दिया। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर

जब ट्रेन पहुंची तो वहां हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

बैंड-बाजों के बीच शेखावत खुले वाहन में सवार हुए। उनका जगह-जगह स्वागत

हुआ। स्वागत से प्रफुल्लित शेखावत ने कहा कि जोधपुर समेत अन्य रेलवे

स्टेशनों पर कार्यकर्ता मित्रों, समर्थकों और स्थानीय रहवासियों ने

आत्मीयतापूर्वक स्वागत कर एक बार फिर मुझे कृतज्ञ किया। जोधपुर लोकसभा

क्षेत्र की पवित्र माटी ने मेरे जीवन उद्देश्य को आकार दिया है, जिसके

शिल्पी यहां के समस्त देवतुल्य मतदाता हैं। यह फूल-मालाएं जनता-जनार्दन का

आशीर्वाद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें