मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मंडोर मंडी में दुकान में लगी भीषण आग : लाखों का माल जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर। शहर में भीषण गर्मी के चलते फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनायें निरंतर बढ़ रही है। शनिवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में लगी आग का धुआं कम ही नहीं हुआ कि रविवार की आधी रात्रि को मंडोर मंडी में एक बड़ी थोक दुकान में भीषण आग लग गई। करीब आठ दमकलों ने करीब चार पांच घंटों की मशक्कत के बाद इस आग पर तडक़े चार बजे तक काबू पाया। इस आग की चपेट में आने से लाखों के कॉस्मेटिक,बिस्किट, चॉकलेट,साबुन और तेल जलकर खाक हो गये। आग लगने की सूचना मिलते ही रात्रिकालीन मोबाइल गश्त की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकलों को मौके पर बुलाकर आग पर समय रहते काबू पा लिया, अन्यथा पूरी मंडी परिसर आग की लपटों में घिर सकती थी।पुलिस और दमकल सूत्रों के अनुसार चौधरी इंटरप्राइजेज की दुकान में यह आग लगी थी। कुछ लोगों को देर रात डेढ़ बजे आग लगने का पता लगा था। तब पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर एक एक कर आठ दमकलों को बुलाया गया। आग से लाखों का सामान जलने का अनुमान है। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्कि ट माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें