मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

तलाकशुदा महिला शातिरों के जाल में फंसी : इंवेस्टमेंट के नाम पर 64 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तलाकशुदा महिला शातिरों के जाल में फंसी : इंवेस्टमेंट के नाम पर 64 लाख की ठगी

पंद्रह बीस दिन तक शातिरों ने बनाया ठगी का शिकार, आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्जजोधपुर। शहर के बीजेएस कॉलोनी जेएस बी में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को शातिरों ने अपनी ठगी का शिकार बनाया। उससे इंवेस्टमेंट के नाम पर 64 लाख रूपये ऐंठ लिए और फिर साइट बंद कर दी। उसे ना तो मुनाफा मिला और ना ही डाली गई राशि फिर से हासिल हो पाई। महिला ने घटना को लेकर अब महामंदिर थाने मेें इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और अग्रिम जांच आरंभ की है।थानाधिकारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि बीजेएस कॉलोनी जेएस बी में रहने वाली एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके तलाक होने काफी रकम मिली थी। वह रकम को लेकर किसी अच्छे से फंड में इस्तेमाल करना चाहती थी। बाद में उसने ऑनलाइन धन निवेश के लिए पता लगाया। तब वह किसी नादिर वर्मा और अन्य के संपर्क में आई। इन लोगों ने धन निवेश को डबल करने लालच दिया। फिर वह शातिरों के चंगुल में फंस गई। शातिरों ने उसे धन निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसा दिया। गत साल नवंबर माह में वह शातिरों के कहे अनुसार निवेश के नाम पर धन को लगाती रही। उसने पिता के रूपये भी निवेश के नाम पर लगा लिए। शातिरों ने उससे तकरीबन 64 लाख रूपयों की ठगी कर ली। उसे ना तो धन का मुनाफा मिला और नहीं निवेश किए रूपये वापिस मिल पाए। बदमाशों ने बाद में साइट को बंद कर डाला। ठगी की शिकार महिला ने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें