मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नकली गोल्ड देकर फाइनेंस कंपनी से उठाए 12 लाख रूपए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नकली गोल्ड देकर फाइनेंस कंपनी से उठाए 12 लाख रूपए

जोधपुर। शहर के सारण नगर बी रोड बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने मिलकर 12 लाख की ठगी का शिकार बना दिया। सांठगांठ कर पीडि़त से 12 लाख रूपए ऐंठ लिए। बदले में दिया गया चैक भी अनादरित हो गया। मामला 11 जून से 19 जून के बीच का है। पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार सारण नगर बी रोड बनाड़ निवासी रामनिवास चौधरी पुत्र गोपाराम चौधरी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी जान पहचान मधुबन स्थित एक फाइनेंस कंपनी के रौनक शर्मा से है। वह कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर लगा हुआ है। उसने बताया कि उसकी कंपनी के रिलेशन शिप मैनेजर विजेंद्र भाटी की पहचान सुभाष चौक निवासी मेहबूब से है। मेहबूब ने बनाड़ रोड स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी से 12.35 लाख का गोल्ड लोन ले रखा है, मगर उसका लोन डिफाल्ट हो गया है। इसके लिए अब मेहबूब को गोल्ड लोन का 12 लाख रूपया चुकाना है।परिवादी से कहा गया कि वह उसे 12 लाख रूपए दे देगा तो वह गोल्ड का मधुबन स्थित फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर उसे पुन : चुका दिया जाएगा। उसके परिचित रौनक शर्मा ने कहा कि मेहबूब ने उनकी कंपनी से भी लोन ले रखा है। उनकी फाइनेंस कंपनी के मनोज पारिक, विजेंद्र भाटी आदि ने परिवादी को विश्वास में लिया और परिवादी से रूपए लेकर आजीटीएस के मार्फत मेहबूब के खाते में जमा करवा दिए। मनोज पारिक ने विश्वास दिलाया कि मेहबूब का गोल्ड लोन चुकाकर वहां से मेहबूब के सोने के जेवरात व गहने मेहबूब के साथ वापस मधुबन में आकर मेहबूब को हम उक्त सोने के जेवरात व गहने पर गोल्ड लोन देकर प्रार्थी के 12 लाख रूपए वापस प्रार्थी के बैंक खाते में डाल देंगे। मेहबूब ने परिवादी के नाम से 12 लाख रूपए का चैक हस्ताक्षर कर प्रार्थी के लिये रोनक शर्मा को दिया।गोल्ड चुकाने के बाद आरोपीगण बनाड़ स्थित फाइनेंस कंपनी पर गए और गोल्ड को छुड़वाया। मगर मेहबूब ने उनकी कंपनी में आने का झांसा देकर फरार हो गया। उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। परिवादी ने 19 जून को उसको दिया गया चैक बंैंक में लगाया तो वह अनादरित हो गया।रिपोर्ट में आरोपी मेहबूब के साथ निजी फाइनेंस कंपनी के विजेंद्र भाटी, मनोज पारिक आदि को नामजद किया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें