मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने दाखिल की अंतिम चार्जशीट, 78 आरोपित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिनमें रेलवे में नौकरी पाने वाले 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं। स्पेशल जज विशाल गोगने ने चार्जशीट पर 6 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।आज सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले 31 मई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था, जिसके बाद सीबीआई ने आज चार्जशीट दाखिल की है।कोर्ट ने 7 मार्च को राबड़ी देवी मीसा भारती, हीमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 9 जनवरी को ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था। अमित कात्याल अभी अंतरिम जमानत पर है। इस मामले में ईडी के पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई का मामला भी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में ही चल रहा है।सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर, 2023 को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर, 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 3 जुलाई, 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 27 फरवरी, 2023 को सभी आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 7 अक्टूबर, 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें