मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

ख़ेलगांव को झामुमो ने बनाया हेलीकॉप्टर पार्किंग , भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ख़ेलगांव को झामुमो ने बनाया हेलीकॉप्टर पार्किंग , भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

ख़ेलगांव को झामुमो ने बनाया हेलीकॉप्टर पार्किंग , भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

रांची: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चुनाव आयोग पहुंचकर झामुमो द्वारा ख़ेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाने पर तीव्र विरोध करते हुए चुनाव आयोग पहुंची और मुख्य चुनाव पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले खा उप प्रमुख प्रकाश झा, अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा शामिल थे।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो द्वारा जो ख़ेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाया गया है वह किसके आदेश पर बना है, अभी तक कितना बार हेलीकॉप्टर उड़ा और क्या क्या हेलीकॉप्टर से गया। हेलीकॉप्टर से भारी मात्रा में चुनाव में पैसा का भी आवागमन की संभावना है। झामुमो कितना पैसा पार्किंग का दे रही है किसको दे रही है ये सब जांच का विषय है। ख़ेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग रखने से झामुमो नेता बिना जांच चेक के सीधा उड़ान भर रहे है। वहां कोई सी आई एस एफ की प्रतिनियुक्ति नहीं है जो जाने वाले व्यक्ति की जांच करे। पूरे प्रकरण में कौन कौन पदाधिकारी इसमें शामिल हैं ये भी पता लगाना आवश्यक है। फिलहाल इस बाबत मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच का आदेश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें