दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा महतो को झामुमो ने बनाया लोकसभा का उम्मीदवार

रांची: झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर झामुमो ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन को और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की हस्ताक्षर वाली सूची जारी कर दी गई है।आपको बता दें कि दुमका में जहां सीता सोरेन का मुकाबला नलिन सोरेन से होगा वहीं, गिरिडीह के लिए झामुमो ने मथुरा प्रसाद महतो के नाम की घोषणा की है। यहां इनका मुकाबला आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से होगा। हालांकि इससे पहले माना जा रहा था कि यहां से हेमंत सोरेन उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन अब नलिन सोरेन के नाम की घोषणा होने के बाद सभी तरह की बातों पर विराम लग गया है।





