मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली : राजधानी रांची बैनर -पोस्टर से पटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली : राजधानी रांची बैनर -पोस्टर से पटी

झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली : राजधानी रांची बैनर -पोस्टर से पटी

रांची: 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में महागठबंधन के नेता जुट गए है। झारखंड की राजधानी रांची में बड़े-बड़े पोस्टर और हॉर्डिंग्स लगाये गए हैं। पोस्टर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। वहीं उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,दिशोम गुरु शिबु सोरेन व जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का फोटो सबसे ऊपर लगाया गया है। इसके अलावा इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं के पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं जिसमे मल्लिकार्जुन खड़गे, ,सोनिया गांधी,राहुल गांधी, लालू यादव, फारुख अबदुल्लाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय सिंह, सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य नजर आ रहे हैं। उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित कई नेता रांची आ रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पाई, झारखंड सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्री भी उलगुलान महारैली में उपस्थित रहेंगे। हालांकि झामुमो द्वारा आयोजित इस उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने का न्योता इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं को दिया गया है। परन्तु मिली जानकारी के अनुसार चुनावी व्यस्तता की वजह से दक्षिण भारत के कई दिग्गज महारैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि आगे जो रणनीति बनेगी उसमें उनका साथ जरुर रहेगा।

प्रभात तारा मैदान में बनाई जा रही मुख्य पंडाल की लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर का होगी। जबकि दो सहायक मंच (30़15) मीटर का होगा। महारैली में शामिल होने वाली जनता और पार्टियों के कार्यकर्ता को भीषण गर्मी में भी थोड़ी राहत मिल सके इसके लिए 40 मीटऱ150 मीटर का एक मुख्य और 30़150 मीटर के दो अन्य पंडाल बनाये जा रहे हैं। पंडाल में और पंडाल के बाहर रहने वाली जनता अपने प्रिय नेताओं का भाषण सुन सकें, उन्हे देख सकें, इसके लिए 20 से ज्यादा बड़े बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें