मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः ट्रांसपोर्ट नगर से 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुरः ट्रांसपोर्ट नगर से 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने चंडाल भाटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का बरामद की।स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि चंडाल भाटा के नट बस्ती स्थित 'दीपक रोड लाइंस' के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गोदाम से लगभग 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है।नगर निगम ने न केवल अवैध स्टॉक को जब्त किया, बल्कि पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। नगर निगम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की स्वच्छता और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मैदान पर डटी रही। मौके पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, व अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनंत दुबे व राधा पवार , किशन दुबे, आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें