मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

जीतन राम मांझी ने एमएसएमई मंत्री का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । जीतन राम मांझी ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं

मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। करीब 80

साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बने जीतन राम मांझी ने इसके लिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद यहां

प्रेस को सबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री ने कहा कि

मांझी जी मैं आपको अपने विजन का विभाग दे रहा हूं। हमारा विजन है गरीबों का

उत्थान हो, जहां विकास की रोशनी नहीं गई है, वहां विकास पहुंचे। इस विभाग

के माध्यम से आप बहुत कुछ कर सकते हैं। इसलिए आपको ये विभाग दिया गया है।

मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुझे

इस लायक समझते हैं।

उल्लेखनीय है कि मांझी का राजनीतिक सफर

करीब 44 साल लंबा रहा है। वह बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्र की

राजनीति में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के अध्यक्ष के तौर पर

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें