मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जीतन राम मांझी का राजद पर हमला, बोले- दलित-महादलित डरने वाले नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जीतन राम मांझी का राजद पर हमला, बोले- दलित-महादलित डरने वाले नहीं

पटना। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बुधवार को तीखा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में कहा कि अब दलित-महादलित किसी से डरने वाले नहीं हैं और हर स्तर पर करारा जवाब मिलेगा।

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राजद के गुंडे हमेशा कहते आए हैं-दमदमे में दम नहीं, अब खैर मांगो जान की। ऐ दलितों, ठंडी हुई तेग अंबेडकरवाद की। तो अब हमारा जवाब सुन लीजिए।"

उन्होंने आगे लिखा, ''दलितों-महादलितों में बू रहेगी जब तक ईमान की, तख़्त-ए-राजद तक चलेगी तेग अंबेडकरवाद की। अब दलित-महादलित किसी से डरने वाले नहीं, करारा जवाब मिलेगा।

''

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संदेश के माध्यम से यह संकेत देने की कोशिश की है कि दलित और महादलित समाज अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक हो चुका है तथा किसी भी प्रकार के दबाव या भय की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को ताकत दे रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन विधायक ज्योति देवी के काफिले पर गया में हुए हमले के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर अब बयानबाजी तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीधे चेतावनी दी थी।

संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तेजस्वी यादव अपने समर्थकों को मर्यादा में रखें।

बिहार अब बदल चुका है और दलित समाज डरने वाला नहीं है।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि अगर जीतन राम मांझी के कार्यकर्ताओं को डराने या धमकाने की कोशिश की गई तो उसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में किसी एक जाति की दबंगई का दौर खत्म हो चुका है और अब हर समाज सम्मान और बराबरी के साथ जीना चाहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें