मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

जिले में बकरीद ईदगाहों में उमड़े नमाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किशनगंज,।

जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल

अजहा यानी बकरीद का पहला दिन आज ईदगाहों में सुबह-सुबह नमाज के साथ शुरू हो

गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस्लाम धर्म के

कुर्बानी के त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद को आज सोमवार को पूरे देश भर

में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के ईदगाह में बड़ी तादाद में

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बकरीद की नमाज पढ़ी।

दरअसल,

अहले सुबह से तैयार होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचे

और नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा त्योहार की

बधाई दी। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। वहीं,

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम रहा

है। एसपी, डीएसपी, थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे हैं।

नमाज

के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को

याद करते हुए बकरा और अन्य पशु की कुर्बानी दी गई। ऐसा माना जाता है कि

कुर्बानी पर्व बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम एवं पैगंबर हजरत इस्माइल की

कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को

लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले में

दंडाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात है।

कोचाधामन प्रखंड में 17

स्थानों में, बहादुरगंज प्रखंड में 25, दिघलबैंक प्रखंड में 40, ठाकुरगंज

में 28, पोठिया प्रखंड में 32, टेढ़ागाछ प्रखंड में 13 जगहों पर पुलिस की

प्रतिनियुक्ति की गई हैं। साथ ही किशनगंज प्रखंड में 10 सुरक्षित

दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति है। इसी के साथ आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूप

बनाया गया है। नगर पंचायत ठाकुरगंज के ईदगाह में हजारों नमाजियों की भीड़

उमड़ी है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें