झारखंड के पांच आईएएस बदले गए, सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए विनय चौबे

रांची: झारखंड सरकार ने पांच आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। वहीं एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे को स्थानांतरित करते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग और अबु बकर सिद्दिकी को कृषि विभाग से स्थानांतरित करते हुए खान विभाग का सचिव बनाया गया है। कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र सिंह को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।





