झारखंड पुलिस ने भेजा ईडी को समन, 21 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाया थाने

झारखंड पुलिस ने भेजा ईडी को समन, 21 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाया थाने
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अफसरों के खिलाफ दर्ज कराए गए एससी-एसटी केस के मामले में झारखंड पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को समन भेजा है जिसमे 21 मार्च को सुबह 11 बजे थाने में मौजूद रहने को कहा गया है। हेमंत सोरेन ने ईडी अफसरों पर प्रताड़ित करने और पूरे समुदाय को अपमानित करने का आरोप लगाया है। जिन लोगों को समन भेजा गया है उनमें ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा समेत अनुपम कुमार और अमन पटेल का नाम शामिल हैं। मालुम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने 4 मार्च को इस मामले में ईडी अफसरों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था। हेमंत सोरेन की ओर से 31 जनवरी को दर्ज करवाए गए केस को लेकर ईडी ने 5 फरवरी को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यह केस उसी दिन दर्ज किया गया था, जिस दिन हेमंत सोरेन से अवैध लैंड डील केस में उनके आवास पर पूछताछ की जा रही थी।





