एनोस एक्का की झारखंड पार्टी 5 सीट पर लड़ेगी चुनाव, तीन सीट पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

एनोस एक्का की झारखंड पार्टी 5 सीट पर लड़ेगी चुनाव, तीन सीट पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
रांची :एनोस एक्का की झारखंड पार्टी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी प्रत्याशी होंगे।वही केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत बताया कि पार्टी कुल 5 सीटो पर चुनाव लड रही है। तीन सीटो पर आज घोषणा की गई है और बाकी तीन और सीट खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से पार्टी चुनाव लड़ेगी। खूंटी लोकसभा के लिए जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए सभी संभावित प्रत्याशियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा और राजमहल से पार्टी अभी इंतजार करेगी। राजमहल से पार्टी लोबिन हेम्ब्रम और लोहरदगा से चमरा लिंडा को समर्थन दे सकती है, क्योंकि इन दोनों नेताओं की विचारधारा और लड़ाई झारखंड पार्टी से मेल खाती है।
झारखंड पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।जल्द ही लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।





