झारखंड जेडीयू को अब भी उम्मीद है कि तीन सीटों में से एक सीट मिलेगी

लोकसभा चुनाव : झारखंड जेडीयू को अब भी उम्मीद है कि तीन सीटों में से एक सीट मिलेगी
रांची: भाजपा ने झारखंड के 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि अभी तक भाजपा ने चतरा, धनबाद और गिरिडीह में अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। ऐसे में जेडीयू सांसद खीरू महतो का मानना है कि उन्हें बचे हुए तीन सीटों में एक सीट जेडीयू को जरूर मिलेगी।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि अभी भी चतरा, धनबाद और गिरिडीह सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भाजपा ने नहीं की है। उनकी पार्टी की ओर से तीन सीटों का नाम भेजा गया था, जिसमें चतरा, हजारीबाग और धनबाद पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है। खीरू महतो ने कहा पार्टी की ओर से मांगे गए तीन सीटों में अभी भी दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बची हुई है। इसलिए पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि चतरा और धनबाद में से एक सीट जेडीयू को जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अभी शीर्ष नेतृत्व के लोग भाजपा के नेताओं से बात कर रहे हैं और इस चुनाव में एनडीए गठबंधन भारी मतों से जीत प्राप्त करेगी। सांसद खीरू महतो ने कहा कि धनबाद या चतरा सीट को लेकर शीर्ष नेता गहन रूप से बातचीत कर रहे हैं।





