मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन मामले के आरोपित दाहू यादव के पुत्र ने ईडी कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध खनन मामले के आरोपित दाहू यादव के पुत्र ने ईडी कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

रांची,

02 जनवरी साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित दाहू

यादव के पुत्र राहुल यादव ने शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके

शर्मा की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। राहुल ने अपने अधिवक्ता के

माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। राहुल यादव ने गत दो जनवरी को हाई

कोर्ट के आदेश पर ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद से वह न्यायिक

हिरासत में है।

राहुल यादव को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी

कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था।

इसके बाद ईडी कोर्ट ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च, 2023 को गैर जमानतीय

वारंट जारी किया था। राहुल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी।

याचिका में उनकी ओर से कहा गया था कि वह ईडी को अनुसंधान में सहयोग करने

के लिए तैयार है। जब कोर्ट उन्हें उपस्थिति के लिए तिथि निर्धारित करेगी वह

उस समय उपस्थित हो जाएंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि

पंकज मिश्रा सहित अन्य लोग जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें