मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित सरकारी आवास में शनिवार सुबह रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। गिरने के बाद परिजन तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने का निर्देश दिया। जमशेदपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टाटा मोटर्स अस्पताल से सोनारी एयरपोर्ट तक मंत्री को पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल लिए रवाना किया गया।

सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन उनके एक अच्छे साथी हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने से काफी दुखी हैं। दिल्ली अपोलो के डायरेक्टर अनुपम से बात हुई है, जहां उनका बेहतर इलाज होगा।

सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, कुणाल षाडंगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता राजू गिरी, रमेश हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। आप सभी से दुआओं की अपील है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें