मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

झालावाड़ मेडिकल स्टूडेंट्स ने निकाली रैली, 400 स्टूडेंट्स हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झालावाड़,। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का विरोध अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा लगातार कैंडल मार्च, रैली सहित विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स भी इसका लगातार विरोध कर रहे है। शुक्रवार रात भी सभी पीजी और यूजी स्टूडेंट्स, मेडिकल फैकल्टी एंड कंसल्टैंट्स, आईएमए एपी, एसआर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और झालावाड़ के प्राइवेट प्रैक्टिशनर सहित सभी मेडिकोज ने एकजुट होकर रैली निकाली। सभी मेडिकल क्षेत्र के स्टूडेंट्स मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर एकत्रित हुए, जहां से निर्भय सिंह सर्किल, मूर्ति चौराहा, मामा भांजा सर्किल से होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रैली में स्टूडेंट्स ने हाथों में जस्टिस के बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए विरोध जाहिर किया।मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के अध्यक्ष डॉ धर्मेद्र मीणा ने बताया कि स्टूडेंट्स लगातार कोलकाता की घटना का विरोध कर रहे है। वहीं सरकार से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है। सभी मेडिकल स्टूडेंट्स पूरी तरह हड़ताल पर है, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी है। बीती रात भी झालावाड़ के सभी स्टूडेंट्स ने रैली निकाली जिसमें करीब 400 स्टूडेंट्स शामिल रहे। मीणा ने बताया कि मांगे पूरी होने तक लगातार विरोध जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें