मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

झाबुआ: भीषण आग में दुकान सहित घर जला, ग्रामीणों का आरोप -देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झाबुआ: भीषण आग में दुकान सहित घर जला, ग्रामीणों का आरोप -देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

झाबुआ। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थान्दला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेड़ावा में शुक्रवार को एक दुकान में लगी भीषण आग में दुकान सहित घर का सामान जल कर राख हो गए। एस डीओपी थांदला के अनुसार सूचना मिलने पर थांदला पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया, जबकि ग्राम वासियों के अनुसार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर देरी से पहुंची।जिले के थान्दला थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ावा में शुक्रवार को बालू देवदा वेस्ता की आटो सर्विस की दुकान में लगी भीषण आग में दुकान में रखे पुराने टायर सहित विक्रय के लिए रखा हुआ आयल और घर चलकर राख हो गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव ने हिंदुस्थान समाचार को कहा कि आग के बारे में सूचना मिलते ही थांदला एवं मेघनगर से फायर ब्रिगेड सहित पुलिस अविलंब घटना स्थल पर पहुंच गए थे, और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। एसडीओपी के अनुसार आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो पाया है, किंतु प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट से ही आग की घटना घटित होने की संभावना लगती है। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्राम वासियों के अनुसार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर विलम्ब से पहुंची, किंतु पुलिस द्वारा आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें