मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

अमेजन के 50 मिलियन शेयर अगले साल बेचेंगे जेफ बेजोस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 03 फरवरी। दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के

संस्थापक जेफ बेजोस अगले 12 महीनों में कंपनी के 50 मिलियन (5 करोड़)

शेयरों को बेचने की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 171.8 डॉलर

प्रति शेयर की मौजूदा कीमत पर अमेजन के इन शेयरों की कुल वैल्यू 8.6 अरब

डॉलर है।

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) के एक

फाइलिंग में दी जानकारी के अनुसार अमेजन के अरबपति संस्थापक के पास अधिकतम

50 मिलियन शेयर बेचने की योजना थी। एसईसी फाइलिंग के मुताबिक जेफ बेजोस

अमेजन स्टॉक के करीब एक अरब शेयरों के मालिक हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही

में उम्मीद से अधिक बिक्री दर्ज करने के बाद अमेजन के शेयर में शुक्रवार को

करीब 8 फीसदी का उछाल देखा गया।

कंपनी की एक नई वार्षिक

रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन के शेयरों की यह बिक्री योजना पिछले साल 8 नवंबर

को शुरू हुई थी, जो 31 जनवरी, 2025 तक पूरी हो जाएगी। 31 दिसंबर, 2023 को

समाप्त तिमाही में अमेजन की शुद्ध बिक्री 14 फीसदी की उछाल के साथ 170

बिलियन डॉलर हो गई, जबकि 2022 की चौथी तिमाही में यह 149.2 बिलियन डॉलर थी।

उल्लेखनीय है कि जेफ बेजोस ने 1994 में ऑनलाइन ई-कॉमर्स

कंपनी अमेजन की स्थापना की थी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार

बेजोस वर्तमान में 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे

अमीर व्यक्ति हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें