मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

जीविका कटिहार ने 1 लाख 14 हजार महिलाओं को दिया स्वरोजगार का अवसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीविका कटिहार ने 1 लाख 14 हजार महिलाओं को दिया स्वरोजगार का अवसर

कटिहार। जीविका कटिहार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के 1 लाख 14 हजार महिलाओं को प्रथम क़िस्त के तहत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करेगी।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक नई शुरुआत है।जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के 150 दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। उन्होंने बताया कि जिले में चयनित लाभुकों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राशि भेजी गई है।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त दी जा रही है, जिसके बाद 6 महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें