मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव के प्रस्तावित अधिकार यात्रा को लेकर जदयू ने कसा तंज, कहा- 'राजनीति के फ्लॉप खिलौना बन गए'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना, । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी बढ़त बनाने को लेकर अभी से ही दांव-पेंच अपनाने में जुट गए हैं। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर भी चरम पर है।

‎इधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 16 सितंबर से प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा को लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत भादो महीने में भी करने को लेकर कटाक्ष किया है। ‎

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में पॉलिटिकल ड्राइवर बनने के बावजूद तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने नेता नहीं घोषित किया। अब राजनीतिक तनाव में और बेचैनी में तड़पकर वे यात्रा निकालने का निर्णय ले रहे हैं।

‎उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के नाम की यात्रा की थी, अब यात्रा का स्वरूप बदलकर बिहार अधिकार यात्रा नाम दिया है।

दरअसल, तेजस्वी यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सामने राजनीति में बौने साबित हो गए हैं। ‎जदयू नेता ने यात्रा के समय को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव यह यात्रा भादो महीने में जहानाबाद से शुरू करने वाले हैं।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यह पितृपक्ष का समय है, तो ऐसा करने वाले लोगों का राजनीति में पिंडदान हो जाएगा। ‎

उन्होंने यात्रा का समापन वैशाली में किए जाने को लेकर कहा कि इससे राजनीति में परिवारवाद का सर्वनाश हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति में फ्लॉप खिलौना हैं, कितनी भी कवायद कर लें, बिहार की जनता नीतीश कुमार को ही पसंद करती है। तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा का प्रथम चरण 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होने वाला है और 20 सितंबर को इसका समापन वैशाली जिले में होना है। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें