मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में जदयू झारखंड में एनडीए को करेगा समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने किया एलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा  चुनाव में जदयू झारखंड में एनडीए को करेगा समर्थन,  प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने  किया एलान

लोकसभा चुनाव में जदयू झारखंड में एनडीए को करेगा समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने किया एलान

रांची: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक प्रेस क्लब में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की एवं मंच संचालन भगवान सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष / नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव में सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अबकि बार 400 पार के लक्ष्य को साकार करना है और पुनः देश में मज़बूत सरकार लानी है।

बैठक से पूर्व रांची के भाजपा प्रत्याशी और सांसद संजय सेठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो से उनके निवास पर मुलाक़ात कर उनसे आशीर्वाद लिया साथ ही उन्हें 2 मई को अपने नामांकन में शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, भाजपा नेता संजीव साहू भी उपस्थित रहे। खीरू महतो ने श्री सेठ को शुभकामनाएं और जीत की अग्रिम बधाई दी।

जदयू कार्यसमिति की बैठक में जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, रेणु गोपीनाथ, शैलेंद्र महतो, पिंटू सिंह, राजू महतो, दुष्यंत पटेल, अर्जुन मेहता, सरयू गोप, आशा शर्मा, बिगा मिंज, कौशल कुमार, उदय सिंह, नागमणी सिन्हा, संजय ठाकुर, अखिलेश राय, उपेंद्र सिंह, दीप नारायण सिंह, रामाशीष डांगी, प्रदीप महतो, तेतरा महतो, रामजी प्रसाद एवं अन्य शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें