मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना से युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम: उमेश सिंह कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना से युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना,।बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह योजना आने वाले समय में युवाओं के कौशल विकास को नया आयाम प्रदान करेगी और उन्हें स्वरोजगार के लिए सशक्त अवसर उपलब्ध कराएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार के सृजन के लक्ष्य को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नए विभाग के रूप में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया है, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी अवसरों का सृजन कर उन्हें सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएगा।उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मेगा स्किल सेंटरों में वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एवं अन्य आधुनिक तकनीकों पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर सुनिश्चित हो सकेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है, जहाँ लगभग 58 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। ऐसे में नीतीश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठा रही है और दूरगामी प्रभाव वाले निर्णय ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें