जेडीयू कार्यालय का होगा एक्सटेंशन, सीएम नीतीश ने किया मुआयना
पटना । लोकसभा चुनाव से पहले जदयू कार्यालय का एक्स्टेंशन किया जाएगा। नई बिल्डिंग भी बनेगी। सीएम नीतीश कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की सुबह जदयू दफ्तर पहुंचे। यहां कार्यालय के एक्सटेंशन को लेकर जायजा लिया।नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो जगह खाली है। वहां शेड बनवाया जाए। साथ ही पार्टी दफ्तर में संत रविदास के जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की है। किसी तरह का बयान भी नहीं दिया है।





