मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास हैं दो वोटर आईडी : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास हैं दो वोटर आईडी : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद (एमएलसी) दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। तेजस्वी ने दावा किया कि जदयू एमएलसी के पास दो अलग-अलग एपिक आईडी है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिनेश सिंह के पास दो एपिक आईडी हैं- आरईएम0933267 और यूटीओ1134527। आरोप है कि इन दोनों आईडी के जरिए उनके नाम पर दो अलग-अलग जिलों के, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट दर्ज हैं। तेजस्वी यादव के दावे के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए। सवाल यह भी उठाया गया कि क्या इन दोनों फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह प्रमाणित किया कि हस्ताक्षर खुद दिनेश सिंह ने किए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो एपिक कार्ड और अलग-अलग क्षेत्रों में दो वोट कैसे दर्ज हो गए? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने जानबूझकर यह गड़बड़ी होने दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिनेश सिंह की पत्नी और वैशाली से सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग वोट और एपिक आईडी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह चुनाव आयोग द्वारा एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है? नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह एसआईआर में की जा रही गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करे। इसके साथ ही उन्होंने आयोग से मांग की है कि वह दिनेश सिंह के खिलाफ दोनों स्थानों से अलग-अलग नोटिस जारी करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें